Bakri palan | बकरियों का दाना बनाने का तरीका | goat feed | goat farming
Like 2 Dislike 0 Published on 14 Apr 2020
दाना क्यों देना होता है बकरियों व बकरो को ?
आज के समय में चारागाह की कमी के कारण बकरियों के शरीर की सभी आवश्यकताए जैसे कि प्रोटीन विटामिन व मिनरल्स आदि यह सभी आवश्यक चीजें मात्र चारागाह में चराने से पूरी नहीं हो पाती
क्योंकि आजकल चारागाह में मात्र एक या दो प्रकार के पेड़ पौधे ही होते हैं जबकि पहले के समय में जब चारागाह बहुत विस्तृत क्षेत्र में फैले हुए होते थे तब चारागाह में विभिन्न प्रकार की वनस्पति पेड़ पौधे आदि होते थे जिससे बकरी अपने शरीर की सभी आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए खनिज लवण एवं पोषक तत्व ग्रहण कर लेती थी इन्हीं सब पोषक तत्वों की पूर्ति हेतु हमें बकरियों को दाना देना होता है
एवं आज कल स्टॉल फीड के लिए भी हमें ऐसा दाना बनाने की आवश्यकता होती है जिससे बकरियों व बकरों को सभी पोषक तत्व मिले व बकरों में वजन भी बढ़े।